इंतजार हुआ खत्म इस दिन चलेगी रायपुर अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन... - CG Sandesh

इंतजार हुआ खत्म इस दिन चलेगी रायपुर अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन. PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी.

रायपुरः PM मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान PM मोदी छत्तीसगढ़ को कई सौगातें देने वाले है. अब रायपुर-अभनपुर के लोगों का 9 साल का इंतजार खत्म होने वाला है. क्योंकि, रायपुर-अभनपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को 30 मार्च को PM मोदी हरी झंडी दिखाएंगे.

दरअसल इस ट्रेन की काफी समय से मांग की जा रही थी. और अभनपुर स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुका है. यहां ट्रेन का सफल ट्रायल भी रन हो चुका है. मेमू ट्रेन की सौगात मिलने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में आसानी होगी. 31 मार्च से यह ट्रेन नियमित संचालित की जाएगी. और इस ट्रेन का किराया सिर्फ 10 रुपए होगा.

PM मोदी 30 मार्च को मंदिर हसौद- केंद्री- अभनपुर नई रेल लाइन का लोकार्पण करेंगे. मंदिर हसौद- केंद्री- अभनपुर बनकर तैयार हो चुका है. ऐसे में अब नवा रायपुर आने जाने वालों को आसानी होगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें