CG : फंदे पर लटकती मिली वृद्ध की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी - CG Sandesh

CG : फंदे पर लटकती मिली वृद्ध की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

बिलासपुर। सरकंडा के सुभाष चौक स्थित सीपत रोड पर रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध की फांसी पर लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक कृष्ण कुमार खेत्रपाल घर में अकेले थे, उनकी पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई थी और उनका बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के रिश्तेदारों को शक हुआ। दरवाजे से झांककर देखने पर वे स्तब्ध रह गए, क्योंकि अंदर वृद्ध का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना तुरंत सरकंडा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर चीरघर भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि स्वजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या या अन्य किसी वजह की संभावना को लेकर पड़ताल कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें