CG : शोभायात्रा के दौरान DJ की तेज आवाज से गिरा मकान का छज्ज... - CG Sandesh

CG : शोभायात्रा के दौरान DJ की तेज आवाज से गिरा मकान का छज्जा, एक की मौत, पांच घायल

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार के केंवटपारा में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब हिन्दू नववर्ष के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा रात करीब 8:30 बजे केंवटपारा पहुंची। इसी दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे की कंपन से टुकेश केंवट के मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। उस समय वहां कई लोग खड़े थे, जो मलबे की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए, और एक की मौत हो गई। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। इनमें राजेश्वर केंवट, दीपक केंवट, दीपेश केंवट और हेमंत कैवर्त शामिल हैं। घायलों को उपचार के बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया,। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश टांडेकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए रवाना किया। वहीं, मल्हार चौकी पुलिस डीजे संचालक की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मकान का छज्जा पुराना और कमजोर था, जो डीजे की तेज ध्वनि और कंपन के कारण गिर गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें