छत्तीसगढ़ में कल से कम दामों में मिलेगी शराब, देखें नए रेट की... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में कल से कम दामों में मिलेगी शराब, देखें नए रेट की पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल 1 अप्रैल से शराब की नई रेट लिस्ट लागू हो जाएगी। राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति में विदेशी शराब को सस्ता कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई दरों की घोषणा की गई है। ये दर 1 अप्रैल से सभी मदिरा दुकानों में लागू हो जाएगी।

नई लिस्ट के मुताबिक शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की कमी की गई है। जो बोतल पहले 800 रूपये में मिलती थी, वो अब 760 रूपये तक मिलेगी। वहीं, पौवा की कीमतों में भी 10 से 20 रूपये तक की कमी की गई है। प्रदेश में पहले जो पव्वा 200-220 रूपये में मिलता था वो अब 210, 180 या 190 रूपये तक मिलेगा। नई सूची में गोवा पीने वालों को भी थोड़ी राहत मिली है। गोवा पव्वा में भी 10 रूपये तक की कमी की गई है। लिस्ट के मुताबिक शराब की बोतलों में 40 रुपये से लेकर 250 रुपये तक कमी की गई है। हालांकि देशी शराब में किसी तरह की कोई कमी नहीं की गई है। 

देखें सूची... यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें 




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें