पटेवा : मंदिर के सामने प्रेमिका से मिल रहे प्रेमी की हो गई प... - CG Sandesh

पटेवा : मंदिर के सामने प्रेमिका से मिल रहे प्रेमी की हो गई पिटाई.

अपनी प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की तीन लोगों ने पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत पर पटेवा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.    

ग्राम छिंदौली थाना पटेवा निवासी भूपेन्द्र कुर्रे ने बताया कि 28 मार्च 2025 को ‍रात्रि में वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिये ग्राम झलप गया था, तथा रात्रि करीबन 09 बजे शीतला मंदिर के सामने ग्राम झलप में अपनी प्रेमिका से बातचीत कर रहा था, तभी मोतीराम घृतलहरे, ईशु घृतलहरे एवं उनका साथी कृष्णा यादव आये और उसे मिलने आया है कहते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर मोतीराम घृतलहरे अपने हांथ में पहने कड़ा से,  ईशु घृतलहरे डण्डा से एवं कृष्णा यादव लोहे के पाईप से मारपीट किया, तथा जान से मारने की धमकी दी.

मारपीट करने से भूपेन्द्र कुर्रे के पीठ, दोनो पैर, दोनो हांथ, सिर में चोंटे आई है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें