सरायपाली : लॉज में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार का हुआ खु... - CG Sandesh

सरायपाली : लॉज में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार का हुआ खुलासा, संचालक और सहयोगी गिरफ्तार

महासमुंद। सरायपाली के एक होटल जय पैलेस में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने आधी रात को दबिश दी। इस कार्रवाई में लॉज संचालक अंकित पटेल और उसके सहयोगी संतोष दास को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर हुई कार्रवाई

पुलिस को इस रैकेट की जानकारी एक पीड़ित महिला से मिली, जिसने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस टीम ने तुरंत होटल में छापा मारा और पीड़ित महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद होटल संचालक अंकित पटेल को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

दलाल भी गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की, तो इसमें शामिल एक दलाल संतोष दास का भी नाम सामने आया। पुलिस ने तफ्तीश के बाद सुबह उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

लंबे समय से चल रहा था अवैध धंधा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह लॉज लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा बना हुआ था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है। सरायपाली पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है और होटल से बरामद दस्तावेजों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें