CG : साय सरकार ने आम जनता को दी बड़ी राहत,  छत्तीसगढ़ में सस... - CG Sandesh

CG : साय सरकार ने आम जनता को दी बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए नई कीमत

छत्तीसगढ़ में आज से पेट्रोल के दाम कम हो गए हैं. साय सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल के दाम में कटौती की है. नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट सत्र में पेट्रोल के दाम 1 रुपए/लीटर सस्ता करने की घोषणा की गई थी, जो 1अप्रैल से लागू हो चुकी है.बता दें, सोमवार रात 12 बजे के बाद से प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप में अब नए दरों पर पेट्रोल मिलना शुरू हो चुका है. रायपुर में पेट्रोल की कीमत 100.42 रुपए प्रति लीटर थी, जो अब घटकर 99.42 हो गई है. यह कटौती प्रदेशवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद हुई है. पेट्रोल की कीमत घटने से राज्य के आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. पेट्रोल और डीजल सस्ता होने से ट्रैक्टर, पंप सेट और अन्य कृषि यंत्रों की लागत घटेगी, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ेगा. इसके अलावा, चावल मिल, गन्ना फैक्ट्री और अन्य कृषि आधारित उद्योगों के लिए परिवहन और उत्पादन खर्च कम होगा, जिससे आवश्यक वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं.

वहीं राज्य सरकार-को राजस्व का घाटा होगा. वहीं, वाणिज्यक कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपभोग बढ़ने से राजस्व-नुकसान की भरपाई जाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें