CG : आपसी विवाद के बाद पत्नी ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरा... - CG Sandesh

CG : आपसी विवाद के बाद पत्नी ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

बिलासपुर। जिले के ब्लू गार्डन के पास रहने वाली महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया और इलाज के दरमियान उसकी मौत हो गई। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लू गार्डन के पास रहने वाले कमलेश साहू और उनकी पत्नी अनिता साहू के बीच 30 मार्च की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद क्षुब्ध होकर अनिता ने खुद को आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पति और आसपास के लोगों ने आग बुझाकर गंभीर हालत में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 31 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल आगजनी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें