CG : महुआ बीनने गई महिला पर जंगली सुअर ने किया हमला, इलाज के... - CG Sandesh

CG : महुआ बीनने गई महिला पर जंगली सुअर ने किया हमला, इलाज के दौरान मौत

गरियाबंद। जिले के ग्राम दातबाय में बुधवार सुबह महुआ बीनने गए तक़रीबन 70 वर्षीय भगतराम और लगभग 45 वर्षीय एक महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बुजुर्ग के हाथ और पैर में गहरे जख्म आए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, वहीं बुजुर्ग का इलाज जारी है।


अत्यधिक खून बहने से गई महिला की जान


चिकित्सकों के अनुसार महिला को गहरी चोटें आई थीं और अत्यधिक खून बहने की वजह से उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।


ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से सुरक्षा की मांग


इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।


वन विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में महुआ बीनने के लिए जंगल में अकेले न जाएं और पूरी सावधानी रखें।जंगली जानवर पानी की तलाश में अक्सर गांव के करीब आते है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें