CG: 8 अप्रैल तक कर सकेंगे RTE के लिए आवेदन.  - CG Sandesh

CG: 8 अप्रैल तक कर सकेंगे RTE के लिए आवेदन.

रायपुरः RTE के लिए 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे. दरअसल आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. राजधानी में ही संचालित स्कूलों में कुल में एडमिशन 4913 सीटें हैं. प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 8 अप्रैल तक है.

डीईओ ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले के स्कूलों में प्रवेश के लिए अब तक 14636 आवेदन आ चुके हैं. इसमें कई स्कूल ऐसे हैं, जहां अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए 300 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं. दस्तावेजों की जांच के बाद 1 व 2 मई को लॉटरी व सीटों का आवंटन किया जाएगा. 5 मई से 30 मई तक प्रवेश होंगे। वहीं, दूसरे चरण की प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो जाएगी.

आईटीई की पोर्टल के रायपुर जिले में 855 स्कूल में रजिस्टर्ड हैं. इसमें कुछ स्कूलों को छोड़कर सभी में आरटीई के तहत एडमिशन होने हैं. इसमें से लगभग 90 स्कूलों में 100 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं.
वहीं, 11 से ज्यादा स्कूलों में 200 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. वहीं, कई कूल ऐसे हैं, जिसमें आवेदन 300 से ज्यादा प्राप्त हो चुके हैं. स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगी. प्रदेश में 403 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और 348 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय संचालित है. इन विद्यालयों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए सेजेस पोर्टल पर 10 अप्रैल से आवेदन शुरू कर दी जाएगी.

आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है. आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है. अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटन किया जाएगा. जो कि 6 मई से 10 मई तक होगा. छात्र एक विद्यालय में ही आवेदन कर सकते हैं.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें