CG: एग्जाम के एक दिन पहले 10वीं का पेपर लीक, रद्द होगी परीक्... - CG Sandesh

CG: एग्जाम के एक दिन पहले 10वीं का पेपर लीक, रद्द होगी परीक्षा ! भेजा गया प्रस्ताव

बोर्ड परीक्षा के एग्जाम सेंटर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब 12वीं बोर्ड की ओपन परीक्षा में 10वीं का पर्चा बांट दिया गया। अब इस लापरवाही पर हंगामा मच गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने ओपन परीक्षा बोर्ड पर्चा रद्द करने की सिफारिश भेजी है। दरअसल मामला गरियाबंद के लोहरसी परीक्षा केंद्र का है।


जहां ओपन परीक्षा के दौरान ये बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा की परीक्षा में गलती से 10वीं कक्षा का गृह विज्ञान का प्रश्नपत्र बांट दिया गया, जिससे 10वीं का पेपर एक दिन पहले ही लीक हो गया। जानकारी के अनुसार, यह चूक परीक्षा केंद्र में पेपर वितरण के दौरान हुई। जब गलती का पता चला, तो केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने तुरंत प्रश्नपत्र बदलवा दिए, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।


इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्र में तैनात केंद्राधीक्षक सहित तीन लोगों पर कार्रवाई की है। केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और ऑब्जर्वर नीतू साह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसके अलावा, लीक हो चुके 10वीं के गृह विज्ञान के पेपर को बदलने और परीक्षा की तारीख को निरस्त करने के लिए राज्य ओपन परीक्षा बोर्ड को पत्र भेजा गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें