CG : खेत में मिली 25 वर्षीय युवक की लाश, हत्या की आशंका, इला... - CG Sandesh

CG : खेत में मिली 25 वर्षीय युवक की लाश, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

जशपुर, पत्थलगांव: शहर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित मैरिज गार्डन के पीछे एक खेत में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान कापू थाना क्षेत्र के रानपुर नवापारा निवासी सुधन दास के रूप में की जा रही है, जो आमाकानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि युवक के गले में चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संदेह भी जताया जा रहा है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया हो।घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है।

पत्थलगांव एसडीओपी डॉ ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना से आमजन में दहशत का माहौल है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं। अब देखना होगा कि युवक की पत्थलगांव में उपस्थिति और उसकी संदिग्ध मौत के पीछे की सच्चाई क्या है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें