CG: विपक्ष के पार्षदों ने महापौर मुर्दाबाद के लगाए नारे, बिर... - CG Sandesh

CG: विपक्ष के पार्षदों ने महापौर मुर्दाबाद के लगाए नारे, बिरगांव नगर-निगम का मामला.

रायपुरः बिरगांव नगर-निगम में बजट के दौरान हंगामा हो गया. विपक्ष के पार्षदों ने महापौर के टेबल पर पानी डाला. और महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए.
रायपुर के बिरगांव नगर निगम में बजट भाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान विपक्षी पार्षदों ने महापौर नंदलाल देवांगन पर कैन से पानी डाल दिया और महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए. जिसके बाद यहां का माहौल गरमा गया.

दरअसल, महापौर नंदलाल देवांगन बिरगांव नगर निगम के लिए 2025-26 का बजट पेश कर रहे थे. इसी दौरान विपक्ष के पार्षदों ने उनके ऊपर और टेबल पर कैन से पानी डाल दिया. इसके बाद महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए. बता दें कि विपक्ष ने यह हंगामा पानी की समस्या को लेकर किया.

बता दें कि गुरुवार को रायपुर के बिरगांव नगर निगम में महापौर ने 149 करोड़ रुपये का बजट पेश किया.वहीं विपक्ष के पार्षद गर्मी में पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित थे और उन्होंने बजट-भाषण के दौरान हंगामा खड़ा कर दिया और महापौर नंदलाल देवांगन पर पानी डाल दिया. इस दौरान विपक्ष ने महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें