CG : इस तारीख तक कर सकते है अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन, अब ... - CG Sandesh

CG : इस तारीख तक कर सकते है अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन, अब तक 53 अभ्यर्थियों का चयन

डेस्क। जिला प्रशासन व जिला रोजगार केन्द्र के तत्वावधान में अग्निवीर (थल सेना) के लिए वर्ष 2024-25 में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों के लिए आवासीय एवं गैर आवासीय शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा रायगढ़ जिले में आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम भारतीय थल सेना द्वारा घोषित किया गया है।

समें जिले से 53 अभ्यर्थी अग्निवीर (भारतीय थल सेना) के लिए चयनित हुए है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2025-26 के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जो भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

योग्य एवं इच्छुक आवेदक अग्निवीर भर्ती-2026 के लिए 10 अप्रैल रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है। इस बार के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकतें है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें