सिंघोड़ा : अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में.
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस संयुक्त कार्यवाही।
थाना सिंघोडा क्षेत्र में दिनांक 04 अप्रैल 2025 को मुखबिर सूचना पर पुलिस ने दो व्यक्ति को एक बैग व एक सुटकेस मे अवैध मादक गांजा रखकर एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक मे बस का इंतजार करते पकड़ा है. मुखबिर की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम एवं पुलिस की टीम के द्वारा यह कार्यवाही की गई है.
गिरफ्तार आरोपी जिसमे अंशुल अमरोही पिता अनिल अमरोही उम्र 20 वर्ष, वार्ड नंबर 22 ईटारसी, थाना ईटारसी मध्यप्रदेश तथा नितीन बेसकर पिता राजेश बेसकर उम्र 24 वर्ष, वार्ड नंबर 22 ईटारसी थाना मध्यप्रदेश से तलाशी के दौरान एक पीला कलर सफल गुटखा बैग में 05 पैकेट एवं हरा पीला नीला सफेद सुटकेस में 06 पैकेट गांजा मिला, जो कुल 22 किलो कीमती 3,30,000 रूपये आरोपी से जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया.अन्य सम्बंधित खबरें