सांकरा : रायपुर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर. - CG Sandesh

सांकरा : रायपुर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर.

महासमुंद थाना अंतर्गत भलेसर रोड सितली नाला के आगे एक मोटरसायकल चालक ने अन्य मोटरसायकल को ठोकर मार दी, जिससे घर लौट रहे पिता-पुत्री घायल हो गए.

रजकट्टी थाना फिंगेश्वार जिला गरियाबंद निवासी राम खिलावन साहू ने बताया कि 5 अप्रैल 2025 को उसके बड़े भैया गिरधर साहू अपनी बेटी मोनिका साहू को मोटर सायकल एचएफ डिलक्सक क्रमांक CG04 AP 9158 में घरेलू सामान खरीदने के लिये शाम करीब 04:00 बजे महासमुंद गये थे, जहाँ से सामान खरीद कर शाम लगभग 05:30 बजे घर वापस जाने के दौरान भलेसर रोड सितली नाला के आगे, महासमुंद की ओर आ से रही मोटरसायकल सुपर स्पालेंडर क्रमांक CG 06 GD 0592 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये लाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे गिरधर साहू के दाहिने पैर एवं दाहिना हाथ एवं मोनिका साहू की दाहिने पैर एवं दाहिना हाथ चोंट लगा है. जिन्हें ईलाज हेतु प्रायवेट वाहन से शासकीय अस्पताल लिया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें