CG: छाल रेंज में पहुंचा हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत.  - CG Sandesh

CG: छाल रेंज में पहुंचा हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत.

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हाथियों का दल पहुंच गया है. रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज क्षेत्र के जंगल में विचरण कर रहे जंगली हाथियों के एक बड़े दल का वीडियो सामने आया है. जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

हाथियों का दल सोमवार रात को कुडेकेला सड़क किनारे आ गया, जिसके बाद आसपास के गांव के अलावा इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया. यह देख इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी सड़क पर रुककर हाथियों के दल का वीडियो बनाने लगे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दल में करीब 29 हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इस दल में चार नर हाथी, 20 मादा हाथी के अलावा पांच हाथी के बच्चे हैं. धरमजयढ़ वन मंडल के छाल रेंज में ही इन दिनों 46 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. आसपास के गांव के ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा.

वहीं सड़क किनारे हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए तत्काल वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य मौके पर पहुंचे. हाथियों के इस दल को बांसाझार के जंगलों की ओर खदेड़ा गया, तब जाकर आसपास के गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

ग्रामीणों से जंगल में ना जाने की अपील

हाथी मित्र के सदस्यों ने बांसाझर, कुडेकेला ,तरकेला, मुनुन के अलावा आसपास के गांव के ग्रामीणों से अपील की है कि क्षेत्र में 29 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, ऐसी स्थिति में सुबह के समय किसी भी हाल में लकड़ी लेने के साथ-साथ महुआ बिनने जंगलों में न जाये.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें