दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट में खराबी, विधायक और सासंद ... - CG Sandesh

दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट में खराबी, विधायक और सासंद फंसे.

दिल्ली से रायपुर आ रही एक फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके चलते यात्रियों को करीब दो घंटे तक विमान में ही फंसे रहना पड़ा. इस फ्लाइट में जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी भी मौजूद थे. तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ान को रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि, फ्लाइट को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होना था, लेकिन टेकऑफ से पहले ही तकनीकी समस्या सामने आ गई. इसके चलते न तो विमान उड़ान भर सका और न ही यात्रियों को तुरंत नीचे उतारा गया, जिससे सभी को विमान के भीतर ही इंतजार करना पड़ा. जिसके बाद यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया और अब उन्हें दूसरी फ्लाइट से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें