सरायपाली : बिछिया में सब्जी लेने गई महिला को मोटरसायकल चालक ने मारी ठोकर, मौत.
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिछिया में सब्जी लेने गई एक महिला को मोटरसायकल चालक ने ठोकर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई, तथा घटना स्थल से मोटरसायकल चालक फरार हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिछिया थाना सरायपाली निवासी हिराबाई चौहान पति निमोन्कर चौहान उम्र 33 वर्ष 31 मार्च 2025 को सब्जी बाजार बिछिया में सब्जी खरीदने के लिए गई थी, तथा शाम 05 से 06 बजे के मध्य सब्जी बाजार बिछिया में मछली बाजार पर मछली खरीद रही थी. उसी समय सामने से आ रही मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG06 HD 2168 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पैदल चल रही हिराबाई चौहान को एक्सीडेंट कर भाग गया, जिससे हीरा बाई चौहान घायल हो गई.
हीराबाई के घायल होने के बाद डायल 112 को सब्जी बाजार के व्यक्तियों ने फोन कर बुलाया, 112 वाहन घटना स्थल पर पहुंच कर घायल हिरा बाई चौहान को CHC सरायपाली में भर्ती कराया, जहाँ सीएचसी सरायपाली से रिफर करने पर परिजनों द्वारा OM हास्पीटल सरायपाली ले जाया गया, इसके बाद OM हास्पिटल सरायपाली से रिफर करने पर शंकरा अस्पताल अस्पताल रायपुर ले गये जहां पर शंकरा अस्पताल रायपुर में स्वास्थ्य में सुधार बाद डिस्चार्ज के बाद अपने गृह ग्राम बिछिया लेकर आये.
इसके बाद 03 अप्रैल 2025 को अचानक हिराबाई चौहान का तबियत ज्यादा खराब होने पर सीएचसी सरायपाली लेकर आये जहां सीएचसी सरायपाली से 03 अप्रैल 2025 को हिराबाई चौहान पति निमोन्कर चौहान उम्र 33 वर्ष का Brought dead होने से PM रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका की मृत्यु एक्सीडेंट से होना लेख किये जाने पर. पुलिस ने जांच कर मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG06 HD 2168 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा सदर 106(1) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.