सरायपाली : श्री श्याम मंदिर अर्जुंडा धान के तृतीय पाटोत्सव म... - CG Sandesh

सरायपाली : श्री श्याम मंदिर अर्जुंडा धान के तृतीय पाटोत्सव में दिखा सामाजिक सौहार्द का अद्भुत दृश्य, मुस्लिम समाज ने निभाई अहम भूमिका

अर्जुंडा धाम। श्री श्याम मंदिर के तृतीय पाटोत्सव के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अनुपम संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुस्लिम जमात सरायपाली के अध्यक्ष हाजी शाहिद खान अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक मंदिर दर्शन कर आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में हाजी शाहिद खान ने कहा, “सभी धर्मों का सम्मान और आपसी सहयोग की भावना ही समाज को आगे बढ़ाने की राह है। जब विभिन्न समुदायों के लोग एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हैं, तो परस्पर प्रेम, विश्वास और शांति की नींव और मजबूत होती है।”


इस अवसर पर मुस्लिम जमात के उपाध्यक्ष असफाक खान, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी नईम लखानी, शेख नकीब, गुलाम दस्तगीर, और पत्रकार ईरफान शेख सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे धार्मिक सौहार्द की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

पाटोत्सव के दौरान मंदिर को आकर्षक पुष्प सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। कार्यक्रम में भजन संध्या, संकीर्तन, झांकी दर्शन और महाप्रसाद वितरण जैसे आध्यात्मिक आयोजन हुए, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन ने यह सशक्त संदेश दिया कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर जब इंसानियत को प्राथमिकता दी जाती है, तभी एक समरस और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। अर्जुंडा धान का यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए भाईचारे और एकता की मिसाल बनकर सदैव स्मरणीय रहेगा।


अन्य सम्बंधित खबरें