CG : मां ने दूसरे पति और छोटे बेटे के साथ मिलकर की बड़े बेटे... - CG Sandesh

CG : मां ने दूसरे पति और छोटे बेटे के साथ मिलकर की बड़े बेटे की हत्या, फिर जमीन में गाड़ा

सक्ती। जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक मां ने अपने मंझले बेटे और दूसरे पति के साथ मिलकर अपने बड़े बेटे की हत्या कर दी। उसके बाद उसे घर में ही गाड़ दिया। गांव के एक युवक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामले की सूचना पर सक्ती एसडीओपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चारपारा निवासी अरविंद भारती ने शुक्रवार को थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने शिकायत में बताया है कि गांव की ही महिला सरिता भारती ने अपने बड़े बेटे संदीप भारती को अपने मंझले बेटे कारण भारती के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। उसके बाद रंजीत भारती (वर्तमान पति) के साथ मिलकर बेटे को घर में गाड़ दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए है। एसडीएम की अनुमति के बाद शव को निकालने की बात कही जा रही है।

मालखरौदा थाना प्रभारी सतरूपा तारम ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें