CG : पति ने गला रेतकर की नगर सैनिक पत्नी की हत्या, इलाके में... - CG Sandesh

CG : पति ने गला रेतकर की नगर सैनिक पत्नी की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

गरियाबंद/पाण्डुका। आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर सैनिक के पद पर पदस्थ ओनिका ध्रुव की हत्या उसके पति सोहन लाल साहू ने कर दी। वारदात ग्राम पंचायत बारूका के आश्रित ग्राम राउत डेरा और राचरडेरा के बीच बिसली डेरा के जंगल में हुई। हत्या के बाद आरोपी पति ने आत्मसमर्पण कर दिया।

बताया जा रहा है कि ओनिका गरियाबंद के छात्रावास में नगर सैनिक के रूप में तैनात थी। कुछ साल पहले उसने सोहन लाल साहू से प्रेम विवाह किया था। पति राजमिस्त्री का काम करता है और दोनों गरियाबंद में रहते थे। उनके दो बच्चे भी हैं।

घटना के दिन दोनों सुबह बच्चों को गांव मुरमुरा छोड़कर ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान जंगल के रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच पहले से पारिवारिक अनबन चल रही थी। फिलहाल पांडुका पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें