CG : पेड़ पर लटकती मिली एक व्यक्ति की लाश, हत्या या आत्महत्य... - CG Sandesh

CG : पेड़ पर लटकती मिली एक व्यक्ति की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी के तेलघानी नाका के पास पेड़ पर एक व्यक्ति की लटकी हुई लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के गले में गमछा भी लपेटा हुआ मिला है। फिलहाल गंज पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।


 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तेलघानी नाका चौक के पास किनारे में खाली जगह पर एक पेड़ में व्यक्ति की लाश लटकी हुई है। पुलिस फौरन मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद व्यक्ति की लाश को नीचे उतारी। प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि व्यक्ति ने गमछा के सहारे लटककर अपनी जान दे दी है।



मृतक के पास से किसी भी प्रकार की पहचान पत्र नहीं मिला है। न इसके शरीर में कोई भी चोट के निशान है। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति ने किसी कारण से आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस आसपास के पुलिस थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट तलाश रही है। इसके अलावा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिससे मौत के असल वजहों का पता चल सके।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें