CG : रेलवे यात्री ध्यान दें, 15 से 24 अप्रैल तक ये 8 ट्रेनें... - CG Sandesh

CG : रेलवे यात्री ध्यान दें, 15 से 24 अप्रैल तक ये 8 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

डेस्क। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के अंतर्गत मेरामंडली-हिंदोल रोड सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन को मेरामंडली स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा। यह कार्य 15 से 24 अप्रैल तक ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इस दौरान पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

शादी सीजन और नवरात्र के चलते एक बार फिर ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन दिनों कई ट्रेनें रद्द होने के कारण अन्य ट्रेनों में भीड़ अधिक बढ़ गई है। समर सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में स्कूली बच्चों के एग्जाम खत्म होने के बाद वेकेशन में जाने वाले यात्रियों के लिए भी ट्रेन रद्द होने से परेशानी बढ़ गई है।

मेरामंडली-हिंदोल रोड सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के काम के चलते रेलवे ने बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, पूछताछ नंबर 139 या संबंधित रेलवे स्टेशनों से अपडेट प्राप्त करें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन यात्री ट्रेनों को किया गया रद्द

20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस: 19 अप्रैल को रद्द रहेगी।

20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस: 16 अप्रैल को रद्द रहेगी।

12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस: 13 अप्रैल को रद्द रहेगी।

12146 पूरी-एलटीटी एक्सप्रेस: 15 अप्रैल को रद्द रहेगी।

12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: 18 अप्रैल को रद्द रहेगी।

12994 पूरी-गांधीधाम एक्सप्रेस: 21 अप्रैल को रद्द रहेगी।

20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस: 15 एवं 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।

20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस: 17 एवं 24 अप्रैल को रद्द रहेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें