सरायपाली : मोटरसायकल चालक ने सड़क किनारे बातचीत कर रहे व्यक्ति को मारी ठोकर, गाल की हड्डी टूटी, 6 दिन बाद आया होश
सरायपाली के ग्राम बैदपाली में एक मोटरसायकल चालक ने सड़क किनारे बातचीत कर रहे व्यक्ति को ठोकर मारते हुए उसे दूर घसीटते ले गया, जिससे उसकी गाल की हड्डी टूट गई और घटना के 6 दिन बाद उसे होश आया.
ग्राम बैदपाली निवासी तेज कुमार बुड़ेक ने बताया कि 26 मार्च 2025 को रात्रि 8:00 बजे उसके बड़े भाई योगेश कुमार उर्फ करन उनके ग्राम बैदपाली में स्थित विक्रमादित्य के होटल से समोसा खरीद कर वहीं पास में ही खड़े होकर लिंगराज उर्फ छोटू सोना के साथ सड़क किनारे बातचीत कर रहा था, तभी किशन पिता हरिहर निवासी ग्राम लिमाउगुडा जो हीरो एचएफ डिलक्स पंजीयन क्रमाक CG 06 GQ 3057 में अपने साथी शंकर पिता नामालुम को बैठाकर नशे की हालत में तेजगति से लापरवाही पूर्वक बिना लाईट के वाहन को चलाते हुए पीछे से योगेश कुमार को ठोकर मारते हुए उसे घसीटते हुए 5-7 मीटर दूर लेकर गिरा दिया. इस घटना में वाहन में सवार चालक एवं पीछे बेठे शंकर सहित सभी गिर गये जिससे उक्त आकस्मिक सड़क दुर्घटना से योगेश के सिर में बहुत गंभीर चोट आया है और गाल का एक हड्डी टुट गया.
दुर्घटना के समय से योगेश बेहोश हो गया जिसे 6 दिन के बाद भी होश आया, जिसका नवकार हास्पिटल रायपुर में इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है.
बताया गया उक्त दुर्घटना के तुरंत बाद गांव वाले मोटर सायकल सवारों एवं रोड किनारे खडे योगेश कुमार को बोलेरो में बेहोशी की हालत लावकर ओम हास्पिटल सरायपाली लाये जहां पर प्राथमिक इलाज कर उसे दुर्घटना की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.