CG : 12 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 5 लापता, रेस्क्यू ऑ... - CG Sandesh

CG : 12 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 5 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डेस्क। छत्तीसगढ़ में दर्जन भर लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। 5 लोग नहर से बाहर आने में कामयाब हो गए। जबकि बाकी लोगों के नहर के तेज बहाव में बहने की खबर है। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।


मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी जर्वे के पास का है। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 12 लोग पिकअप में सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम रेडा से सवार होकर मुकुंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


हादसे की सूचना मिलते ही आला अफसरों सहित पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोर नहर में गिरे लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि 2 बच्चे और 3 महिलाएं तेज बहाव में बहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें