CG : छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर अलर्ट, कई जिलों में आंधी तूफ... - CG Sandesh

CG : छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर अलर्ट, कई जिलों में आंधी तूफान के साथ हुई ओलावृष्टि

डेस्क। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग में मौसम बहुत ही सुहाना हो गया है। कई जिलों में बारिश हुई है, तो कई जिलों में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि हुई है। पिछले तीन दिन के भीतर चार से पांच जिलों में ओलावृष्टि हुई है।


शनिवार को जगदलपुर में भी ओलावृष्टि हुई थी। आज रविवार को कोंडगांव में ओलावृष्टि हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश के अनेक हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।


13 अप्रैल को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बस्तर संभाग, विशेष रूप से कोंडागांव में, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे कई घरों के छप्पर उड़ गए और सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, सरगुजा संभाग में भी गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत मिल रहे हैं।


मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल से प्रदेश में मौसम संबंधी गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। इसके तहत अगले 5 दिनों तक प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।


मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बिजली गिरने, आंधी चलने और बारिश की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। विशेषकर 14 अप्रैल से इन गतिविधियों में तेजी आ सकती है। विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए चेतावनी भी जारी की है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें