खल्लारी : पैदल जा रहे व्यक्ति को मोटरसायकल ने मारी ठोकर, माम... - CG Sandesh

खल्लारी : पैदल जा रहे व्यक्ति को मोटरसायकल ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम जोरातराई में पुल के पास एक मोटरसायकल चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 05 नयापारा महासमुंद निवासी भगवान दास ओगरे 28 फरवरी 2025 को खल्लारी थाना क्षेत्र के जोरातराई टेंट हाउस का काम करने आय था, जहाँ टेंट का काम कर अपने साथी संदीप कुमार साहू के साथ पैदल चलते रोड़ में रात्रि करीब 09:00 बजे ग्राम जोरातराई रोड पुल के पास मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GX 2351 के चालक अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाते हुए पैदल जा रहे भगवान दास को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसे चोट लगी. घटना के बाद उसे वाहन व्यवस्था कर CHC बागबाहरा ईलाज हेतु लेकर गए, जहाँ से रिफर करने पर सोहम अस्पताल लभराखुर्द महासमुंद में भर्ती करा कर ईलाज कराया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें