CG : खेलने के दौरान सिवरेज टैंक के गड्ढे में गिरे 3 बच्चे, ए... - CG Sandesh

CG : खेलने के दौरान सिवरेज टैंक के गड्ढे में गिरे 3 बच्चे, एक की मौत, स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

रायपुर। गुढ़ियारी थाना के रामनगर चौकी इलाके में खेलने के दौरान 3 बच्चे सिवरेज टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गए. हादसा गुलमोहर पार्क कॉलोनी के पास हुआ. गड्ढे में जमा पानी में डूबने से 1 बच्चे की मौत हो गई जबकि 2 बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया. सभी बच्चों की उम्र 5 से 7 साल के बीच है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने सीवरेज टैंक के लिए गड्ढा खोदा है जिसे खुला छोड़ दिया गया है. बारिश और पाइपलाइन लीकेज के चलते गड्ढे में पानी भर गया था. बच्चे खेलते खेलते उस गड्ढे के पास पहुंचे और उसमें गिर गए.


सिवरेज टैंक के गड्ढे में डूबा मासूम: जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त कई लोग वहां पर मौजूद रहे. स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते 2 बच्चों को बचा लिया गया. एक बच्चे की मौत डूबने से हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति भारी गुस्सा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया.


नगर निगम के प्रति फूटा गुस्सा: स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. लोगों का कहना है कि नगर निगम की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए. नाराज लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है. बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.


मौत पर सियासत: सीवरेज टैंक में बच्चे के डूबने से हुई मौत पर सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया. निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को कम से कम 20 लाख का मुआवजा दिया जाए. कांग्रेस का आरोप है कि जब से राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है तब से इस तरह के लापरवाही भरे हादसे बढ़ गए हैं. कांग्रेस ने कहा है कि वो पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उसे न्याय दिलाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें