CG: फिर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी ... - CG Sandesh

CG: फिर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने आज दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में अगले तीन घंटों में आंधी, गरज-चमक के साथ हल्‍की बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने बताया कि, बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा और मुंगेली जिलों में अगले 3 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और हल्की बारिश होगी. वहीं प्रदेश के अन्‍य जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया है.

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 – 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने व हल्की वर्षा होने की संभावना है. वहीं 14 अप्रैल से बादलों का डेरा, गरज चमक की गतिविधि बढ़ने की संभावना है. हालांकि कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा तथा हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री राजनांदगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया. वहीं दुर्ग संभाग कवर्धा में बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग ने बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में अलर्ट जारी किया है. जहां एक दो स्‍थानों पर हल्‍की बारिश होने की संभावना है. इस बीच गरज-चमक के साथ ही कहीं हल्‍की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है. इसी के साथ ही रायपुर में पूर्वानुमान जारी किया गया है. 14 अप्रैल को राजधानी में बादल रहेंगे, कहीं-कहीं गरज-चमक साथ के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

बारिश के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. और मौसम सुहावना हो गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें