CG : ट्रक के कुचलने से स्कूटी सवार युवक की मौत, परिजनों का र... - CG Sandesh

CG : ट्रक के कुचलने से स्कूटी सवार युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

राजधानी रायपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रविवार शाम विनोद सिंह (42) अपनी स्कूटी में गुढ़ियारी से हीरापुर चौक की तरफ जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया है। घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस एक्सीडेंट के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की है। वहीं, ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया।

हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट

थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के मुताबिक, युवक की स्कूटी ट्रक के साइड वाले हिस्से से टकराई थी, जिससे वह दूर फेंका गया। हेलमेट नहीं होने से सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार

इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद नाराज लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी कर दी। ट्रक महाराष्ट्र पासिंग थीं। इस बीच मौका देखकर ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें