CG : 3 साल की बच्ची से 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरो... - CG Sandesh

CG : 3 साल की बच्ची से 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से रेप हुआ है। पड़ोस के ही 13 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया है। बच्ची को कालीबाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला मोवा-पंडरी थाना इलाके का है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। उसे भी मुलाहिजा के लिए पंडरी अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार घटना पुराना मंडी के पास चंद्रशेखर नगर की है। सोमवार दोपहर के वक्त बच्ची, मां बाप के साथ सोई हुई थी। अचानक वह उठकर बाहर निकली। इसी दौरान नाबालिग पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मां-बाप की नींद खुली तो वे बाहर निकले। तभी बच्ची रोते हुए दिखी, बच्ची के कपड़े भी खराब थे।

लोगों ने ही नाबालिग को पकड़ा

बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों ने ही नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले किया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें