CG : घर में घुसकर मां बेटी की हत्या, डबल मर्डर से इलाके में ... - CG Sandesh

CG : घर में घुसकर मां बेटी की हत्या, डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां गायत्री मंदिर के पास दो महिलाओं की हत्या कर दी गई है, इस डबल मर्डर की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक का नाम उर्मिला सिदार और दूसरी का नाम पुष्पा बताया जा रहा है। दोनों मां बेटी हैं। बीती रात घर में घुसकर दोनों की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। 


घटनास्थल पर रायगढ़ एसपी समेत डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है और सुराग जुटाने में जुटी हुई है। पूरे क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। इस डबल मर्डर ने पूरे पुसौर क्षेत्र को दहला दिया है और आसपास के इलाकों में भी भय का माहौल बन गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें