सरायपाली : गौवंश की तस्करी, दो पर मामला दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : गौवंश की तस्करी, दो पर मामला दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र एक बार फिर गौवंश की तस्करी किये जाने का मामला सामने आया है.

वार्ड नंबर 12 उड़ियापारा सरायसपाली निवासी मयंक पाणिग्राही ने बताया कि वह जिला गौ रक्षक के रूप में कार्य करते हैं, तथा उन्हें 13 अप्रैल 2024 को सुचना मिली की दो व्यक्ति द्वारा गौवंशी मवेशियों को मारते पीटते पैदल हाकते ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं, जिसका नाम उदय बंजारा एवं अंगद यादव है. इनके द्वारा 6 बैलों को क्रुरता पूर्वक हांकते हुए ले जा रहे थे.

उक्त सुचना प्राप्त होने के पश्चात मयंक पाणिग्राही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल में पहुंचकर जानकारी ली, जहाँ ग्रामीणों के द्वारा बताया कि अंधेरे का फायदा उठाते हुये वहां से एक व्यक्ति घटना स्थल से भाग खड़ा हुआ जिसका नाम अंगद यादव पता वार्ड क्र- 07 झिलमिला बताया गया, ग्रामीणों द्वारा उक्त गौवंशो को बजरंग दल के कार्यकर्ता मनीष साहू के घर में रखा गया एवं चारापानी की व्यवस्था की गई.

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें