छत्तीसगढ़ में अब पहले करना होगा बिजली का रिचार्ज उसके बाद ही... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में अब पहले करना होगा बिजली का रिचार्ज उसके बाद ही उपयोग कर पाएंगे बिजली.

छत्तीसगढ़ में अब पहले आपको बिजली का रिचार्ज करना होगा. उसके बाद ही आप बिजली उपयोग कर पाएंगे. दरअसल अब बिजली बिल आने पर नहीं बल्कि स्‍वयं रिचार्ज करने के बाद आप बिजली का उपयोग कर सकेंगे. ऐसी व्‍यवस्‍था जून 2025 से शुरू हो जाएगी. प्रीपेड स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली का उपयोग करना होगा. इसके लिए उपभोक्ताओं को मीटर को रिचार्ज कराना होगा.

जिन घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगा है, उन्हें इस साल के अंत तक यह सुविधा मिल जाएगी. केंद्र सरकार की रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत ये मीटर लगाए जा रहे हैं. स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

आरडीएसएस योजना के तहत छत्‍तीसगढ़ के किसानों को प्रीपेड स्‍मार्ट मीटर स्‍क्रीम से दूर रखा जाएगा. उनको प्रीपेड मीटर नहीं दिए जाएंगे. बाकी सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे. इस मीटर की खास बात यह है कि इसकी मैनुअल रीडिंग की आवश्यकता नहीं होगी. बिजली कर्मचारी स्टेशन से ही प्रत्येक घर की बिजली की खपत की गणना कर सकेंगे.

वहीं स्मार्ट मीटर के सक्रिय हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को एडवांस में रिचार्ज कराना अनिवार्य रहेगा. रिचार्ज खत्म होते ही बिजली अपने आप कट जाएगी. हालांकि, रिचार्ज खत्म होने से पहले ही उपभोक्ताओं के फोन पर बैलेंस रिचार्ज का मैसेज आ जाएगा, ताकि वे समय रहते रिचार्ज करा सकें.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें