बलौदा : महुआ शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार करते पुलिस ने पकड़ा.
बलौदा पुलिस ने 15 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को कसडोल-बेलमुण्डी मार्ग, पर नाला के पास ग्राम कसडोल में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार करते पकड़ा है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर के बताये अनुसार कसडोल-बेलमुण्डी मार्ग, नाला के पास ग्राम कसडोल पहुंचकर एक संदेही व्यक्ति को पकड़ी जिसका नाम नारायण प्रधान पिता भगवानों प्रधान उम्र 34 साल, कसडोल थाना बलौदा का रहने वाला बताया गया है.
पुलिस ने उक्त आरोपी से सफेद रंग के प्लास्टीक झोला के अंदर 05 लीटर वाली जरकिन में भरी हुयी लगभग 03लीटर में महुआ शराब कीमती 600 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34 (A) आबकारी एक्ट का होना पाये जानें से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें