CG : झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दो बच्चों की मौत, आरोपी गिरफ्... - CG Sandesh

CG : झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दो बच्चों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र में बिना वैध चिकित्सा लाइसेंस के इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर के गलत उपचार से दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

17 जुलाई 2024 को ग्राम करवा निवासी प्रार्थी जब्बार अली ने बेलगहना चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि टेंगनमाडा के झोलाछाप डॉक्टर दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता के गलत इलाज के कारण उनके दो बेटों, इरफान अली (13) और इरमान अली (14) की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर जांच शुरू की।

मर्ग जांच के दौरान एफएसएल रिपोर्ट, हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुष्टि हुई कि दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता ने बिना वैध चिकित्सा लाइसेंस के इलाज किया, जिससे दोनों बच्चों की मौत हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भा.ना.सं. (बीएनएस) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें