CG: पूर्व IAS अनिल टुटेजा के घर पहुंची CBI.  - CG Sandesh

CG: पूर्व IAS अनिल टुटेजा के घर पहुंची CBI.

रायपुर: शराब घोटाले में आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. दिल्ली से आई CBI की टीम ने टुटेजा के घर पर दबिश दी है.

बता दें, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा शराब घोटाले के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों के अलावा महादेव सट्टा एप मामले में भी जांच के दायरे में हैं. CBI ने एक महीने पहले ही महादेव सट्टा एप मामले में अनिल टुटेजा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव, आईपीएस अभिषेक पल्लव सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. हालांकि, आज अनिल टुटेजा के घर CBI की छापेमारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है.

अनिल टुटेजा पहले से ही छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपियों में से एक हैं. ईडी के अनुसार, भूपेश बघेल सरकार के समय सरकारी शराब के नाम पर 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया गया है. आरोप है कि घोटाले को अनिल टुटेजा के अलावा आबकारी विभाग के एमडी अरुणपति त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर ने सिंडिकेट के जरिए अंजाम दिया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें