पिथौरा : पतेरापाली की युगेश्वरी के जीवन में सुशासन तिहार बना... - CG Sandesh

पिथौरा : पतेरापाली की युगेश्वरी के जीवन में सुशासन तिहार बना नई सुबह की किरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ में जनकल्याण का उत्सव बन चुका है। यह केवल सरकारी योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि उन योजनाओं को धरातल पर उतारने का एक जनसहभागिता से परिपूर्ण अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य है शासन की योजनाओं को पारदर्शी, त्वरित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना।

इसी कड़ी में पिथौरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अमलीडीह के आश्रित ग्राम पतेरापाली की निवासी युगेश्वरी ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान के लिए सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी इस आवश्यक मांग को प्रशासन ने प्राथमिकता से संज्ञान में लिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए“मोर द्वार साय सरकार“ अभियान के तहत टीम तुरंत उनके घर पहुँची। त्वरित सर्वेक्षण के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वे योजना की पात्र हैं। उनका नाम आवास प्लस सर्वे 2.0 में दर्ज कर लिया गया। वर्षों से एक पक्के घर का सपना संजोए बैठी ध्रुव की आंखों में अब उम्मीद की चमक है। वह सपना, जो कभी दूर और धुंधला लगता था, अब सरकार की पहल से एक नई सुबह की तरह उनके जीवन में उजाला भरने को तैयार है। अब वह दिन दूर नहीं जब उनका आशियाना केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि जीती-जागती सच्चाई होगा। गौरतलब है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी सजगता और तत्परता से कार्य कर रहा है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें