CG : शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, परिचित ने भी बर्... - CG Sandesh

CG : शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, परिचित ने भी बर्थडे पार्टी में बुझाई हवाई, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, दोनों गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब होता है जब पीड़िता गर्भवती हो जाती है। मामले में नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक और पीड़िता के परिचय के व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर मरवाही और पेंड्रा थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जीपीएम जिले में एक शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जिसमे एक नाबालिग के गर्भवती होने के बाद खुलासा हुआ है कि नाबालिग के साथ दो लोगों ने कुकर्म किया है, पहला मामला स्वामी मरवाही के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक के द्वारा शिक्षक ने छात्रा के साथ स्कूल परिषर में दुष्कर्म किया, आरोपी मरवाही के ही बरैहा इलाके में रहने वाले जुगल किशोर दिनकर है, आरोपी शिक्षक जनवरी माह से लगातार आरोपी पीड़िता के साथ अनाचार कर रहा था, तो दूसरे मामले में पीड़िता के परिचय का आरोपी त्रिलोक आर्मो ने भी नाबालिग छात्रा के साथ एक बर्थडे पार्टी में मौका देखकर उसे बहला फुसलाकर उसके साथ सुनसान जगह में दुष्कर्म किया।


पीड़िता जब गर्भवती हुई और घर वालो के द्वारा पीड़िता से पूछताछ किये जाने पर मामले का खुलासा फिलहाल पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर मरवाही के बरैहा में रहने वाले शिक्षक जुगल किशोर दिनकर और पेंड्रा के जिल्दा गांव में रहने वाले त्रिलोक आर्मो के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें