CG : इंटर कास्ट मैरिज करने वाले नव दंपतियों को कलेक्टर ने दि... - CG Sandesh

CG : इंटर कास्ट मैरिज करने वाले नव दंपतियों को कलेक्टर ने दिया ढाई लाख रूपये का चैक

नारायणपुर। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एक ऐसी योजना है, जो अनुसूचित जाति के व्यक्ति और अन्य हिंदू के बीच अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत् योग्य जोड़ों को 2 लाख 50 हजार रूपये की वित्तीय सहायता राशि दी जाती है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित है, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों का 50 प्रतिशत योगदान होता, जिसके तहत् जिले के अंतरजाति विवाह के दो नव दंपतियों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा प्रोत्साहन राशि का चेक देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। ब्रेहबेड़ा निवासी हरिराम नेताम संगीता नेताम और सुलेंगा निवासी नागेश बेसरा और शोभना बेसरा द्वारा अंतर्जातीय विवाह किए जाने पर सरकार के द्वारा उन्हें प्रोत्साहित करते हुए 2 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किया गया है। पूर्व में इन नव दंपतियों को एक लाख रूपये का राशि प्रदाय किया गया था, शेष राशि 1 लाख 50 हजार रुपये का चैक कलेक्टर ममगाईं द्वारा प्रदाय किया गया। कलेक्टर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर जीवन जीने की बधाई दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग राजेंद्र सिंह एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें