छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में भीषण गर्मी का अलर्ट, कई इलाको... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में भीषण गर्मी का अलर्ट, कई इलाकों में आंधी के बारिश की भी आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। राज्य के अधिकतर जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच चुका है। सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव जिले में है। जहां रविवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। रायपुर और अन्य जिलों में भी लू जैसे हालात बने हुए हैं।


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, अगले 48 घंटों में गर्मी और तेज होगी। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, और महासमुंद सहित कई जिलों में तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच हो सकता है। मध्याह्न में तेज़ धूप और लू चलने की आशंका है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


इन जिलों में आंधी-बारिश की है संभावना     



मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि सोमवार को कुछ जिलों में थोड़ी राहत मिल सकती है। सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, सुकमा और कांकेर में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 20 अप्रैल, रविवार को राजनांदगांव में सबसे गर्म रहा और तापमान 44 डिग्री तक गया। रायपुर में दिन का तापमान करीब 43 डिग्री था। रात में भी गर्मी बनी रही (28.2 डिग्री)।बिलासपुर में 43 डिग्री तापमान, सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी 42.5 डिग्री तापमान, रात में भी राहत नहीं (25.2 डिग्री) मिली।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें