सोने की कीमत जान उड़ जाएंगे होश, शादी के सीजन में सोना खरीदन... - CG Sandesh

सोने की कीमत जान उड़ जाएंगे होश, शादी के सीजन में सोना खरीदना हुआ मुश्किल.

सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है. जिसके कारण आम जनता को परेशानी हो रही है. अभी शादी के सीजन में सोने की कीमत 1 लाख पार हो गई है. जिसके कारण सोना खरीदना मुश्किल हो गया है.
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि बाजार में सोना एक लाख तीन सौ रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. सोने के दाम में लगभग दो हजार और चांदी में पांच सौ रुपए की बढ़ोतरी हुई. रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि चीन द्वारा व्यापार समझौते वाले देशों, जो अमरीका की ओर रुख कर रहे हैं उन्हें टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी गई है. जिससे सोने के दाम में उछाल आया. वैश्विक बाजार में व्यापार तनाव एवं डॉलर लगातार कम होने के कारण सोना के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. यदि चीन और अमरीका में व्यापार समझौता नहीं हुआ तो सोने के भाव में और तेजी की संभावना जताई जा रही है.

क्या है सोने चांदी की कीमत

सोना 1,00,300 रु. प्रति 10 ग्राम
चांदी 98,900 रुपए प्रति किलो
सोना 22 कैरेट 92300 रुपए
सोना 20 कैरेट 84250 रुपए


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें