CG : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली होलोग्राम, ढक्कन और ... - CG Sandesh

CG : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली होलोग्राम, ढक्कन और स्टीकर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री और नकली होलोग्राम मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तेंदुआ स्थित बीएच ढाबा और बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में आबकारी विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान ढाबा संचालक सकंटमोचन सिंह उर्फ शंकर सिंह और श्री गणेश प्रिंटर्स के मालिक गणेश चौरसिया को गिरफ्तार किया गया।


आबकारी विभाग की टीम ने बीएच ढाबा में छापा मारा। छापेमारी में ढाबा संचालक सकंटमोचन सिंह के कब्जे से 105 ढक्कन (वेलकम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर अंकित), 3 ढक्कन (छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड, कुम्हारी अंकित), 165 स्पंज वाइजर, 1150 शोले मसाला देशी मंदिरा स्टीकर, और 35 होलोग्राम शीट्स में 1460 नकली होलोग्राम बरामद किए गए।


पूछताछ में सकंटमोचन सिंह ने बताया कि नकली होलोग्राम और लेबल बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में स्थित श्री गणेश प्रिंटर्स से प्राप्त किए गए। इसके बाद आबकारी टीम ने गणेश चौरसिया की दुकान पर छापा मारा, जहां 371 शीट्स में 40 हजार 68 नकली होलोग्राम जब्त किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें