CG : शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार होने के... - CG Sandesh

CG : शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने किया बर्खास्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही। शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मरवाही में पदस्थ संविदा सहायक शिक्षक (विज्ञान) युगल किशोर दिनकर को छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किये जाने के बाद शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।


जिला शिक्षा अधिकारी, जीपीएम द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि सहायक शिक्षक युगल किशोर दिनकर द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने से संबंधित ख़बरें 19 अप्रैल को प्रसारित हुई थीं। इसके अलावा कार्यालय, पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सूचना दी गई कि सहायक शिक्षक युगल किशोर दिनकर के विरूद्ध थाना मरवाही में विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। एवं विवेचना के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


सहायक शिक्षक का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होना स्पष्ट रूप से पाया गया है। जिसके चलते उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा भर्ती) नियम 2012 में निहित प्रावधान के अनुसार शासकीय सेवा से तत्काल पदच्युत/पृथक किया जाता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें