CG : पौधों को पानी दे रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा... - CG Sandesh

CG : पौधों को पानी दे रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, दो हिस्सों में बंटा शरीर

बिलासपुर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां रतनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर ने 23 वर्षीय युवक अनीश ध्रुव को कुचल दिया।


जानकारी के अनुसार ग्राम मेलनाडीह निवासी अनीश रोज की तरह हाईवे के बीच डिवाइडर में लगे पौधों को पानी दे रहा था, तभी बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रहे ट्रेलर (क्रमांक CG 10 BX 3120) ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत रतनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और ट्रेलर जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें