CG : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब फेयर 28 अप्रैल को - CG Sandesh

CG : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब फेयर 28 अप्रैल को

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 अप्रैल 2025 को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक मित्रा ग्रुप ऑफ कंपनी एवं पीवीआर इनोक्स लिमिटेड रायपुर द्वारा न्यूनतम 12वीं, स्नातक, एम.बी.ए. (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8वीं, 12वीं आई.टी.आई. आदि के 283 पदों पर संभावित वेतनमान रू. 22000/- से 20000/- प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। उक्त पदों पर नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक निधर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा / आधार कार्ड एवं शैक्षणिक तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें