CG: छत्तीसगढ़ में रोजगार ही रोजगार, 283 पदों पर होगी भर्ती, ... - CG Sandesh

CG: छत्तीसगढ़ में रोजगार ही रोजगार, 283 पदों पर होगी भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. क्योंकि, राजधानी रायपुर में 28 अप्रैल को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा. जिसमें 8वीं पास युवा भी शामिल हो सकते है.

रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुयालय परिसर में जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा. इसके माध्यम से निजी कंपनियों द्वारा 12वीं, स्नातक, एमबीए, 8वीं, 12वीं आईटीआई आदि के 283 पदों पर भर्ती की जाएगी.

उक्त पदों पर नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शैक्षणिक तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं.

283 पदों पर की जाएगी भर्ती, सैलरी भी मिलेगी अच्छी, 20 से 22 हजार तक मिलेगी सैलरी

रोजगार कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि, जॉब फेयर के जरिए प्राइवेट सेक्टर के मित्रा ग्रुप ऑफ कंपनी औप पीवीआर-आइनोक्स लिमिटेड रायपुर सेल्स जॉब, बैक ऑफिसर, सर्विस एसोसिएट, और आईटी आई के लिए टेक्नीशियन जैसे 283 पदों भर्ती की जाएगी. सलेक्ट होने वाले कैंडिडेट को 20 हजार से 22 हजार रुपए हर महीने सैलरी दी जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि, कैम्प में आने जाने के लिए कैंडिडेट को अपना बायोडाटा के साथ आधार कार्ड और शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना है. वहीं अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें