CG: अवैध प्लाटिंग के संबंध में हल्का पटवारी को नोटिस जारी.  - CG Sandesh

CG: अवैध प्लाटिंग के संबंध में हल्का पटवारी को नोटिस जारी.

रायपुर: अभनपुर नायब तहसीलदार ने अवैध प्लांटिग के संबंध में एसडीएम को विस्तृत रिपोर्ट पेश नहीं करने पर निमोरा हल्का पटवारी दुष्यंत पराना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस में दो दिनों के भीतर खुद प्रस्तुत होकर जवाब देने को कहा गया है.

दरअसल, नायब तहसीलदार ने अपने प्रभार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम निमोरा में भ्रमण के दौरान भूमि खसरा नं0 606, 598, 608 मे अवैध प्लाटिंग पाया था. इसमें पटवारी की कालोनी के निर्माण के लिए मंजूरी देने, जमीन का टायवर्सन करने और क्षेत्र में भवन निर्माण की रिपोर्ट नहीं देने पर सजा के प्रावधान का हवाला देते हुए दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें