CG: रायपुर में छात्रावास अधीक्षक  की नौकरी दिलाने के नाम पर ... - CG Sandesh

CG: रायपुर में छात्रावास अधीक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर हुई महिला से ठगी.

रायपुर: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में छात्रावास अधीक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है. 

बताया जा रहा है कि, धमतरी निवासी कौशल्या चंदेल को शंकर लाल साहू और रामाधार बंजारे ने छात्रावास अधीक्षक के रूप में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया. इसके एवज में उनसे 10 लाख रुपए वसूल लिए. इसके बाद उनकी नौकरी नहीं लगवाई. जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में की गई. जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है. मामला वर्ष 2017-2018 के बीच का है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें